फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the workshop, the girls learned the tricks of disaster management

कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the workshop, the girls learned the tricks of disaster management
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बापू बालिका इंटर कॉलेज चंदौली खुर्द में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आपदा प्रबंधन और स्वयं सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान किशोरियों को किसी मुसिबत में फंसने पर प्रशासन से किस तरह मदद लेनी है, इसके बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

ट्रेनर नितेश शर्मा ने बताया कि स्कूली सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके तहत छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने और मुसिबत में प्रशासन से मदद लेने के तरीके बताए जा रहे हैं। कर्यशाला में छात्राओं को नितेश शर्मा ने बताया कि सरकार छात्राओं की हर तरह से सहायता कर रही है। बताया कि छात्राओं को आते जाते समय यदि शोहदे छीटा कशी करते हैं तो छात्राएं निर्भिक होकर 1090 अथवा 112 निशुल्क फोन नंबर पर डायल कर सूचना दी चाहिए, तत्काल मदद मिलेगी। इसके साथ ही छात्राएं जागरूक होकर कराते का प्रशिक्षण लेकर आत्मसुरक्षा करने की जरूरत है। इसके पूर्व उन्होंने आग लगने, भूकंप आने, बाढ़ सहित अन्य आपदाओं से निपटने में कारगर उपाय समझाए। इस मौके पर प्राचार्य शकुंतला सिंह, कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह, कुंभज पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed