फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the name of cleaning utensils, hands are cleaned on ornaments

बर्तन साफ करने के नाम पर ठगों ने गहनों पर किया हाथ साफ

Sun, 04 Sep 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the name of cleaning utensils, hands are cleaned on ornaments
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बर्तन साफ करने के बहाने दो ठगों ने शनिवार को करीब 75 हजार रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद भुक्तभोगी ने शोरगुल मचाना शुरू किया लेकिन ठग तब तक मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

नियामताबाद गांव निवासी पारसनाथ सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शनिवार को दो बाइक सवार उनके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी सरोज सिंह से घर के पुराने बर्तन को साफ कराने को कहा। इस पर उनकी पत्नी ने घर का पुराना बर्तन उन्हें दे दिया। वे पानी में पाउडर का घोल बनाकर बर्तन साफ करने लगे। इसी बीच ठगों ने सरोज सिंह से कहा कि पाउडर की मात्रा ज्यादा हो गई है। यदि सोने चांदी के गहने हों तो बचे हुए केमिकल से उसे साफ कर देंगे। इस पर सरोज सिंह घर में से दो अंगूठी व एक जोड़ी कान का टप्स लेकर आईं। जिसे उन्होंने साफ करने के लिए दे दिया। गहनों को साफ करने के दौरान ही ठगों ने और भी बर्तन लाने को कहा। जब वह घर में चली गई तो इधर ठग करीब 75 हजार रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गए। सरोज सिंह ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग ने ठगों की खोजबीन की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed