फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the month of Saavan, heat like Jeth, humidity also made us miserable.

Chandauli News: सावन में जेठ जैसी गर्मी, उमस ने भी किया बेहाल

Tue, 30 Jul 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
In the month of Saavan, heat like Jeth, humidity also made us miserable.
पीडीडीयू नगर। बारिश नहीं होने के कारण सावन में जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास है, जिससे उमस भी लोगों को बेहाल कर रही है। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश से तबाही मची है, वहीं जिले में लोग बारिश की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। सावन माह के आठ दिन बीतने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इससे उमस और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। पंखे, कूलर गर्मी से राहत दिला पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। रास्तों पर चलने वाले लोगों के कपड़े पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। स्कूल आने-जाने में बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। बादलों के छाने से कुछ राहत मिल रही है लेकिन बादलों के छंटते ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ी हुई है। नहरों के टेल तक अभी भी पानी नहीं पहुंच पाया है। इन खेतों के किसानों को अब बारिश का ही सहारा है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के रुख मोड़ लेने के कारण जिले में बरसात नहीं हो रही है। हालांकि आगामी दो दिन जिले में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed