{"_id":"686acfd89904fe065108dd7f","slug":"in-the-cctv-footage-devendra-was-seen-walking-on-the-road-openly-carrying-a-weapon-chandauli-news-c-20-1-vns1032-1045556-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीसीटीवी फुटेज में खुलेआम असलहा लेकर सड़क पर जाते दिखा देवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीसीटीवी फुटेज में खुलेआम असलहा लेकर सड़क पर जाते दिखा देवेंद्र
विज्ञापन
चकिया। कस्बा में सबसे भीड़ वाले स्थान सहदुल्लापुर स्थित सड़क पर घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी देवेंद्र जायसवाल का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। सीसी कैमरा में कैद आरोपी लाल शर्ट पहने हुए है और हाथ में खुलेआम सड़क पर बंदूक लेकर तेज गति से चलते हुए दिखाई दे रहा है। अपने घर से भाजपा नेता डॉ. प्रदीप मौर्य के कार्यालय पर पहुंचकर घटना को अंजाम देकर आराम से अपने घर की तरफ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
उधर, गांव निवासी संतोष मौर्य की हत्या में प्रयुक्त असलहे तक पहुंचने का रास्ता कारतूस खोजने पर मिल सकता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आरोपी देवेंद्र जायसवाल दो दिन पहले से कारतूस लेकर टहल रहा था। कई लोगों को कारतूस दिखाते हुए बात-बात पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। सूत्रों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के लिए देवेंद्र ने जेब में चार कारतूस रखे थे, लेकिन दो नाली बंदूक में एक ही कारतूस भरा। पुलिस को शक है कि बाकी कारतूस आरोपी के पास ही है। बचे कारतूस को पुलिस बरामद करने में लगी है। कारतूस की बरामदगी के लिए आरोपी के घर रात में कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर जांच भी की, लेकिन कारतूस नहीं मिला। कारतूस बरामद होने पर इसके नंबर के आधार पर किस व्यक्ति के लाइसेंस पर कारतूस खरीदा गया था, इसकी जानकारी मिल जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देकर भागते वक्त दोनाली में बंदूक फेंकने के बाद कारतूस को भी फेंक दिया होगा, या तिलौरी गांव के पास पकड़े जाने पर ग्रामीणों की पिटाई के दौरान कारतूस कहीं गिर गया होगा। पुलिस कारतूस की खोज में जुटी है। एएसपी ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा का कहना है कि चकिया निवासी संतोष मौर्य की हत्या में हमलावर द्वारा प्रयुक्त दो नाली बंदूक चोरी की है या निजी तौर पर निर्मित है, इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बंदूक से छोड़े गए कारतूस के खोखे की भी खोजबीन की जा रही है। ग्रामीणों के चंगुल में आने के बाद पिटाई से घायल आरोपी देवेंद्र जायसवाल का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।