{"_id":"a22fcc3564e1749da8586edf6cfa3e92","slug":"in-protest-marches-took-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध में निकाला जुलूस
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अवसर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश व प्रदेश की स्थिति दिन प्रतिदिनि बिगड़ती जा रही है। आमजनता रोजी रोटी के लिए परेशान है, लेकिन सरकारें उन्हें रोजगार मुहैया कराने के बजाय खुद उनका उत्पीड़न कर रही है। किसानों के ऊपर कुछ माह पूर्व आपदा आई, लेकिन आज तक उन्हें राहत नहीं मिली। आज किसान सूखे से जूझ रहा है, लेकिन सरकारें किसानों को पानी देने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। ऐसा कांग्रेसी किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। प्रदेश की अखिलेश सरकार भाजपा के इशारे पर कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है। इसका उदाहरण वाराणसी के पिण्डरा विधायक अजय राय हैं। सरकार उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ ही रासुका लगाकर पाबंद किया है। सभी मुकदमे वापस लिए जाएं, नहीं तो कांग्रेेस उग्र आंदोलन करेगी। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सदर तहसीलदार गुलाब चंद्र सौंपा। चेताया कि यदि मांगों को शीघ्र विचार नहीं किया गया तो कांग्रेेसी उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मधु राय, प्रत्युष सिंह, श्रीराम यादव, संजय तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, आलोक सिंह, केदारनाथ पांडेय, नवीन सिंह, शशिनाथ उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन अरुण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन