फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In any case, officers tighten over overloading - Minister in charge

हर हाल में ओवरलोडिंग पर अफसर कसें नकेल-प्रभारी मंत्री

Mon, 07 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
In any case, officers tighten over overloading - Minister in charge
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने रविवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर नकेल कसने के लिए डीएम और एसपी को अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। कोरोना काल के दौरान लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए प्रबंध किए जाय।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिले में अभी तक मात्र 11 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर नाराजगी जताई। पेयजल परियोजनाओं और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छता, स्वास्थ्य व पोषण मिशन सीएम की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खेती के पीक सीजन में नहरों का पाली टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। वहीं किसानों के लिए खाद की उपलब्धता हमेशा बनी रहे। डिमांड के अनुसार जिलों में खाद भेजवाई जा रही है। कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में आर्थिक मंदी की वजह से विकास कार्य बाधित हो गए थे। आर्थिक व सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हुई। विकास का पहिया अब नहीं थमेगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए तत्पर है। इस दौरान एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आरके मिश्रा, एडीएम अतुल कुमार, सीवीओ डा. एसपी पांडेय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, पीडी सुशील कुमार, प्रभात पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘दो गज की दूरी, मास्क जरूरी’
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना मरीजों का सही ढंग से इलाज करने के निर्देश निर्देश दिए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में उन्होंने ‘दो गज की दूरी, मास्क जरूरी’ का फार्मूला कारगर बताया। कहा कि अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जाएं। सरकार ने वैश्विक महामारी की चुनौती का बेहतर ढंग से सामना किया। अफसर भी जिम्मेदारी के साथ काम करें, तो लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed