फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In a minor dispute, sticks were used fiercely, six injured

Chandauli News: मामूली विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल

Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, sticks were used fiercely, six injured
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई दरअसल छितो गांव निवासी सतन व दशमी एक दूसरे के पट्टीदार है। दोनों के घर के पास कदम का पेड़ है। उसके गिरे फल को फेंकने के चक्कर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर दशमी के पुत्र अभिषेक व सतन के पुत्र राजबाबू के बीच तू- तू मैं मैं होने लगी। लड़कों के बीच हो रहे गाली गलौज में परिवार के बड़े बुजुर्ग भी कूद पड़े। फिर बच्चों में हो रहा गाली गलौज बड़ों के बीच लाठी-डंडे में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष से लाठी डंडे निकल गए। इसमें एक पक्ष दशमी के पुत्र अभिषेक 19 वर्ष व सुनीता 26 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से सतन 55 वर्ष, राज बाबू 18 वर्ष बेचनी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को उठाकर कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंचने तक इन सभी के सिर व कान से खून निकलता देख तत्काल इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल राजीव कुमार में बताया कि पटीदार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed