फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Improvement in the cleanliness system of Municipality PDDU Nagar

नगर पालिका पीडीडीयू नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार

Sun, 02 Oct 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Improvement in the cleanliness system of Municipality PDDU Nagar
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में इस बार नगर पालिका की स्थिति में सुधार हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका पीडीडीयू नगर ने पिछले वर्ष के मुकाबले 80 पायदान ऊपर छलांग लगाते हुए 289 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर वर्ष नगर निकायों में सफाई व्यवस्था को परखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण से लेकर तमाम कसौटियों पर अंक दिया जाता है। इस बार एक लाख के दस लाख की आबादी वाली 382 नगर निकायों में नगर पालिका पीडीडीयू नगर ने 289 रैंक हासिल की है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 80 पायदान ऊपर है । वर्ष 2021 में नगर पालिका को 369 रैंक मिली थी। वहीं नगर पालिका ने 2020 में 302 और 2019 में 390 रैंक हासिल की थी । इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर रजत रस्तोगी ने बताया कि सरकारी तंत्र की ओर से नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसे और अधिक बेहतर करने के लिए जन सहयोग की जरूरत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क पर न फेंके, कूड़े को या तो सफाई कर्मी को दें या फिर उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें।
विज्ञापन

तीन नगर पंचायतों में सैयदराजा सबसे अधिक साफ
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जिले की तीनों नगर पंचायतों की रैंकिंग भी रविवार को जारी हुई। जिले की तीनों नगर पंचायतों में सैयदराजा नगर पंचायत ने 195 रैंक हासिल की है। यह रैंक देश के ईस्ट जोन में शामिल 25 हजार से कम आबादी वाली 684 नगर पंचायतों में प्राप्त हुई है। वहीं चकिया को 229 और चंदौली को 261 रैंक हासिल हुई है। जिले की तीनों नगर पंचायत में इस बार चंदौली की स्थिति सबसे खराब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed