फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Immediately get vaccinations of all the staff posted at the stations

स्टेशनों पर तैनात सभी कर्मचारियों का जल्द कराएं वैक्सीनेशन

Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Immediately get vaccinations of all the staff posted at the stations
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने स्टेशन मास्टरों, ट्रैफिक इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसके माध्यम से कोरोना से बचाव के उपायों का फीडबैक लिया। इस दौरान सभी रेलवे स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया। वर्चुअल बैठक में सभी स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मियों के लिए कोरोना से बचाव और निगरानी को लेकर ऑक्सीमीटर, भाप की मशीन, मास्क, सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। इस संबंध में उनका फीडबैक भी लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने तथा यात्रियों में भी इस प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित रखने के लिए निर्देशित किया। मंडल रेल प्रबंधक की ओर से सुरक्षित रेल परिचालन के लिए सभी को हॉट एक्सल, ठीक से ऑलराइट सिग्नल एक्सचेंज करने सहित अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed