{"_id":"66c11fb22200fec7060eb9f4","slug":"ig-listened-to-the-problems-of-the-soldiers-checked-the-security-arrangements-chandauli-news-c-189-1-svns1012-119085-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आईजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं, सुरक्षा व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आईजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं, सुरक्षा व्यवस्था जांची
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अमरेश कुमार ने शनिवार को मानस नगर पोस्ट पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने की नसीहत दी। साथ ही जवानों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व आईजी ने डीआरएम आफिस में अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
आईजी अमरेश कुमार को डीआरएम कार्यालय में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ केे अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये अपनी उपलब्धियां बताईं। इसके बाद उन्होंने मानसनगर पोस्ट का निरीक्षण किया और फिर सुरक्षा सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनी।
इसके पहले पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि आरपीएफ रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। गया में पितृपक्ष मेले की विशेष तैयारी की जा रही है। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, निरीक्षक रंजीत कुमार और पंकज कुमार आदि शामिल रहे।