फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If unfit school vehicles are found on the road, an FIR will be lodged against the management.

Chandauli News: अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर मिले तो प्रबंधन पर होगी प्राथमिकी

Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
If unfit school vehicles are found on the road, an FIR will be lodged against the management.
पीडीडीयू नगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत जिले में परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच की गई थी। जांच में अनफिट मिले 19 निजी विद्यालयों के 24 वाहनों की सूची संबंधित थानों को सौंप दी गई है। अब इनमें से कोई भी वाहन सड़क पर मिला तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से की गई जांच में सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों को चिन्हित किया गया है। विभाग ने इन वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही संबंधित थाना पुलिस को सूची उपलब्ध करा दी है, ताकि सड़क पर इनकी निगरानी की जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक अनफिट वाहन अलीनगर थाना क्षेत्र के विद्यालयों के हैं। यहां चार विद्यालयों के आठ वाहन जांच में अनफिट पाए गए हैं। वहीं बलुआ थाना और चकिया कोतवाली क्षेत्र में एक-एक विद्यालय का एक-एक वाहन अनफिट मिला है। चंदौली कोतवाली क्षेत्र में चार विद्यालयों के चार वाहन, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चार विद्यालयों के पांच वाहन, सकलडीहा थाना क्षेत्र में तीन विद्यालयों के तीन वाहन और सैयदराजा थाना क्षेत्र में दो विद्यालयों के दो वाहन अनफिट पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार जिले में छोटे-बड़े कुल 690 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बस, वैन और अन्य वाहन शामिल हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर इन वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है। अभियान के दौरान अनफिट पाए गए वाहनों को सूचीबद्ध कर कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है।

.............................
कोट-
स्कूलों के अनफिट वाहनों की सूची संबंधित थानों को सौंप दी गई है। यदि अनफिट वाहन सड़क पर चलते मिलेंगे तो पुलिस स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी। - डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed