फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the bore is in Corona curfew, then the railways will visit the tourist places

कोरोना कर्फ्यू में हो रहे बोर तो रेलवे कराएगा पर्यटन स्थलों की सैर

Mon, 17 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
If the bore is in Corona curfew, then the railways will visit the tourist places
पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने कोरोना के प्रकोप के बीच होटल से काम अर्थात वर्क फ्राम होटल स्कीम लाई है। इसके तहत कामकाजी और बिजनेस मैन इस विपरीत परिस्थितियों में परिवार के साथ दक्षिण भारत के पर्यटक स्थलों पर होटल में रहकर अपना काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बीच ऑफिस वर्क करने वालों को वर्क फ्राम होम का आदेश दिया गया है। ऐसे में घरों में बैठे हुए लोग बोर हो रहे हैं। यही नहीं कोरोना होने की स्थिति में क्वारंटीन रहना पड़ रहा है। इन सबको देखते हुए आईआरसीटीसी ने होटल से काम अर्थात वर्क फ्राम होटल का विशेष पैकेज लांच किया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पर्यटन एप बुकिंग कराने के बाद यात्री पांच रात ठहरने के लिए दक्षिण भारत के मुन्नार, थेक्कडी, कुमार कोम, मारारी (एलेप्पी), कोवलम, वायनाड, कोचिन को चुन सकते हैं। यहां पांच रात होटल में रखा जाएगा। इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। यात्रा शुरू करने के लिए पांच रात्रि प्रवास के लिए तीन लोगों पर प्रति व्यक्ति पैकेज 10126/-रुपये से शुरू होता है। इस पैसे में डिसइनफ़ेक्टेड कमरे, सभी को तीन बार भोजन, दो बार चाय / कॉफी, वाई-फाई, वाहन के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थान, यात्रा बीमा शामिल हैं। सख़्त कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखी जाएगी।इस पैकेज को आईआरसीटी ट्यूरिज्म डाट काम या आईआरसीटीसी पर्यटन मोबाइल ऐप से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

इस योजना के तहत केरल के विभिन्न स्थलों पर रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस पैकेज में यात्रा बीमा, वाईफ़ाई सहित और भी आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं।
आनंद कुमार झा, पीआरओ, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed