फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If negligence is found in the work, action will be taken against the accountant for suspension: SDM

कार्य में लापरवाही मिली तो लेखपाल पर होगी निलंबन की कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 18 Feb 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
If negligence is found in the work, action will be taken against the accountant for suspension: SDM
एंटी करप्शन टीम की ओर से मथेला गांव के लेखपाल पंकज यादव और उसके सहयोगी को रंगे हाथ दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने तहसील के सभी लेखपालों और कानूनगो की बैठक बुलाकर ईमानदारी से कार्य करने की सख्त हिदायत दी। चेताया कि शिकायत मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के मथेला और हृदयपुर गांव के लेखपाल पंकज यादव दूसरे गांव बीसापुर गांव के पीड़ित का काम करने के बदले दस हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को विगत 13 फरवरी को की थी। आरोप लगाया था कि बीते दो माह से उसे लेखपाल परेशान कर रहा था। इसके बाद सोमवार को लेखपाल को सकलडीहा रजवाहा के समीप तीन मंजिला मकान के नीचे दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम ने उसके चचेरे भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ मुगलसराय थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया था। इसके पूर्व में एक महिला लेखपाल के साथ आरोपी लेखपाल खनन विभाग से परमिशन होने के बाद भी कार्य रोकवा दिया था। लगातार लेखपालों और काननूगों की मिल रही शिकायत और गिरफ्तारी के बाद तहसील प्रशासन ने लेखपाल और कानूनगो की बैठक बुलाकर एसडीएम ने सख्त हिदायत दी। कहा कि सभी लेखपाल कार्य दिवस में तहसील सभागार में बैठकर समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करें। प्राइवेट स्थानों पर बैठने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अंत में एसआईआर कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य लेखपाल और कानूनगो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed