फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Identify khoya and paneer with iodine tincture

Chandauli News: आयोडिन टिंचर से करें खोवे और पनीर की पहचान

Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Identify khoya and paneer with iodine tincture
होली का पर्व नजदीक है। मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। आपकी जागरूकता से आपकी सेहत ठीक रहेगी। आयोडिन टिंचर की दो बूंद से खोवे और पनीर की पहचान कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त द्वितीय कुलदीप सिंह ने बताया कि आयोडिन टिंचर के दो बूंद डालते ही मिलावटी खोवा और पनीर का रंग गहरा बैगनी या काला हो जाएगा। असली खोवे और पनीर का का रंग नहीं बदलेगा। उन्होंने बताया कि यदि खोवे को पानी में घोल दिया जाए तो मिलावट होने की दशा में मिलावटी सामान मसलन आलू, स्टार्च और सफेद पाउडर पानी में घुलकर अलग हो जाएगा। इसके साथ ही मिलावट वाला सामान नीचे बैठ जाएगा। जबकि खोवे में दूध का अंश जो कि प्रोटीन और फैट से बना होने के चलते पानी की ऊपरी सतह पर तैरने लगेगा। उन्होंने बताया कि कभी-कभी खोवे में फैट के रूप में रिफाइन ऑयल भी मिलाया जाता है। ऐसे में खोवे को पानी में घोलते ही मिलावटी फैट छोटी-छोटी बूंदों के विभक्त होकर पानी की सतह पर तैरने लगेगा। कुलदीप सिंह ने बताया क दूध की कुछ बूंदे कांच की प्लेट पर डालने के बाद उसे नीचे की तरफ बहाने पर सही दूध पूरी तरह से बह जाएगा। वहीं पाउडर मिला दूध प्लेट पर सफेद निशान छोड़ते हुए जाएगा। पाउडर प्लेट पर चिपक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed