फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hygiene standards at roadside eateries inspected; food samples collected.

Chandauli News: ढाबों में सफाई व्यवस्था जांची खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Thu, 30 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hygiene standards at roadside eateries inspected; food samples collected.
पीडीडीयू नगर। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जांच अभियान चलाया। टीम ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित खाद्य निर्माण इकाइयों की जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे किनारे स्थित ढाबों और होटलों में भी जांच कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में निरीक्षण के दौरान सूजी, गेहूं का आटा, गेहूं का दलिया, बेसन, सत्तू और मैदा के नमूने संकलित किए।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी क्षेत्र में स्थित बिंदु एग्रो इंडस्ट्रीज में तैयार किए जा रहे मक्का की सूजी और मक्का के आटे का भी नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से हाईवे किनारे स्थित ढाबों और होटलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। संचालकों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही सावन कांवड़ यात्रा को देखते हुए ढाबों और होटलों में किसी भी प्रकार के नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से होटल और ढाबों में ग्राहक संतुष्टि फीडबैक के लिए विशेष स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं।

इन स्टीकरों पर दी गई जानकारी के माध्यम से ग्राहक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुविधा और किसी भी शिकायत के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। मिलावटखोरी या नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणधीर सिंह यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed