फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband and wife injured in attack with sticks

Chandauli News: लाठी डंडे से हमला कर पति पत्नी को किया जख्मी

Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife injured in attack with sticks
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली के रतनपुर गांव में रविवार की रात नए वर्ष का जश्न मनाते समय हो रहे शोर गुल को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ी तो कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर पति पत्नी को जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं पीडि़त पक्ष के तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। रतनपुर गांव में नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए आस पास के गांवों के लोग जुटे थे। यहां डीजे पर डांस चल रहा था। डीजे के शोर से आस पास के रहवासियों को दिक्कत हो रही थी। उन्होंने आवाज धीमा करने को कहा। इसको लेकर पार्टी मनाने वालों से तूतू मैंमैं शुरू हो गई। बात बढ़ी तो पार्टी करने वालों ने लाठी डंडे से हमला कर पतलू पटेल और उसकी पत्नी चिरौंजी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर ले आई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में तहरीर मिली है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed