फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Humidity throughout the day, relief from rain in the evening

Chandauli News: दिन भर उमस, शाम को झमाझम से राहत

Thu, 14 Sep 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Humidity throughout the day, relief from rain in the evening
पीडीडीयू नगर। दिन भर उमस भरी गर्मी रही। बुधवार की शाम को अचानक हवा का रुख बदला। शाम के सवा पांच बजे से करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। किसानों ने राहत की सांस ली। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव हो गया। हवा से पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से परेशानी हुई।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी हल्की बारिश के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक मौसम गर्म रहा। शाम पांच बजे आसमान पर काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। इसी के साथ बूंदाबांदी भी आरंभ हो गई। सवा पांच बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटा तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। बारिश अच्छी होने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट........

सड़क पर गिरा पेड़ व बिजली का पोल, आवागमन रहा बाधित

बबुरी। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पांडेयपुर बाजार में चकिया-मुगलसराय मार्ग पर बारिश के दौरान तेज हवा चलने से बिजली का पोल और पेड़ गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बुधवार की शाम मौसम परिवर्तन होने से तेज हवा चलने से मुगलसराय-चकिया मार्ग पांडेयपुर बाजार में बिजली का पोल और पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर पेड़ और बिजली का पोल रास्ते से हटा दिया। इसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। संवाद

इनसेट........

एक घंटे की बारिश से इलिया कस्बा में हुआ जलभराव

इलिया। बुधवार की शाम को हुई तेज बारिश ने ग्राम पंचायत व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कस्बा के मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे नाली बनाकर उसका निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से दुकानों के आगे पानी इकट्ठा हो जाने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।

कस्बा में नाली के पानी निकासी की व्यवस्था न किए जाने से कस्बा की स्थिति नारकीय हो गई है। कस्बा के लोगों का कहना है कि नाली तो बना दी गई है लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से बरसात होते ही दुकानों के आगे बरसात का पानी जमा हो जाता है। इससे दुकानों के आगे की सड़क झील में तब्दील हो जाती है जिससे कस्बा के दुकानदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है। कस्बा के दुकानदारों ने ग्राम पंचायत से अविलंब पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।


इनसेट....

किसान हुए खुश
कंदवा। बारिश से धान की फसल को लाभ होगा। किसानों ने धान के लिए काफी फायदेमंद बताया है। इससे धान की फसल पर कीटों और रोगों का प्रभाव कम होगा और सिंचाई हो जाने से फसलों की सिंचाई पर होने वाली लागत भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed