फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Humanity is complete teacher

मानवीयता से पूर्ण हों शिक्षक

Sun, 25 Sep 2016 01:20 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 25 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Humanity is complete teacher
गोष्ठी में बोलते एसडीएम सत्येंद्र सिंह। - फोटो : chandauli
क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित संत अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर मे चल रहे सात दिवसीय प्रभावोत्पादक शिक्षा पर कार्यशाला के अंतिम दिन पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पंडित जी के जीवन मूल्यों और कृतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्हें आधुनिक विचारधारा का शिक्षाविद बताया गया।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि के रूप में आए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निदेशक एकेडमिक स्टाफ कालेज प्रो. एआर किदवई ने कहा कि पाश्चात्य शिक्षा प्रणाली की श्रेष्ठता का रहस्य वहां के अध्यापकों की प्रतिबद्धता व अध्यापन के प्रति कर्तव्य निष्ठा है। अध्यापक को मानवीय गुणों से परिपूर्ण होना चाहिए। पंडित जी पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मोलवीय आधुनिक विचार धारा के शिक्षाविद् थे।
विज्ञापन


उन्होंने देश के विकास के लिए शिक्षा को हथियार बनाया और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। इस दौरान बीएचयू के विभिन्न प्रोफेसरों ने अपने विचार व्यक्त किए। उद्घाटन सत्र में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षित नागरिक ही शिक्षित देश का निर्माण करते हैं। शिक्षा के प्रसार में अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशेषकर उच्च शिक्षा में जहां, नागरिकों का निर्माण होता है। शैक्षिक काल किसी भी युवा के लिए जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां से जैसी शिक्षा मिलेगी, वह वैसा ही नागरिक बनेगा। गोष्ठी में प्रोफेसर विवेक मोहन, प्रोफेसर आकूब यावर, प्रोफेसर सदानंद शाही, प्रोफेसर आरिफ, समीर पाठक, रिफत जमाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान काफी लोगों की मौजूदगी रही। संचालन डॉ. आफताब आफाकी और आभार  विद्यालय के निदेशक हाजी वसीम अहमद ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed