फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Human welfare is done by the darshan and satsang of saints.

संतों के दर्शन और सत्संग से मानव का कल्याण होता है

Tue, 07 Sep 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Human welfare is done by the darshan and satsang of saints.
संतों के दर्शन और सत्संग से मानव का कल्याण होता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-05
कंदवा। संतों के दर्शन और सत्संग से मानव का कल्याण होता है। संत और सत्संग चलते फिरते तीर्थ हैं। जहां मानव का कल्याण होता है। बिना सत्संग के मनुष्य चारों तरफ भटकता रहता है। सत्संग संत, महात्माओं, मनीषियों और सद्गुरुओं की शरण में जाने के बाद ही मिलता है। ये बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास के दौरान मंगलवार को सुंदरराज महाराज ने कही।

कहा कि सन्त और सत्संग के सानिध्य में रहकर मनुष्य अपने जीवन को धन्य कर सकता है। संत का दर्शन और सत्संग का फल मानव जाति के लिए लाभदायक होता है। संत और सत्संग हमेशा उत्तम राह दिखाते हैं। इसमें मानव का कल्याण निहित होता है। जब हम मोह माया रूपी संसार के अंधकार में डूबे होते हैं तो हमें संत ही इस अंधकार को दूर करने के लिए सत्संग रूपी प्रकाश पुंज से परिचित कराते हैं। संतों के संपर्क में रहने पर गलत राह पर चलने वाले लोग भी अपनी राह बदल देते हैं। अगर संतों की कृपा हो जाए तो अज्ञानी भी ज्ञानी बन जाता है। इस दौरान प्रज्ञा सिंह, पिंकी, पूजा, चाहत पांडेय, सोनाली पांडेय, संत बिलास सिंह, प्रदीप पांडेय, अंगद यादव, विनोद गुप्ता, जनार्दन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed