फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Huge crowd gathered to take Kumbh bath on Magh Purnima

Chandauli News : माघ पूर्णिमा पर कुंभ स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा बलों के छूटे पसीने

Tue, 11 Feb 2025 10:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 10:34 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर माघी पूर्णिमा के स्नान करने वालों की भीड़ ज्यादा थी। आलम ये रहा कि व्यवस्था को सुचारू करने में सुरक्षा बल और वाणिज्य कर्मियों के पसीने छूट गए। सभी महाकुंभ की ओर स्नान करने जा रहे थे और परेशानी के बावजूद उनका जोश कम नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Huge crowd gathered to take Kumbh bath on Magh Purnima
रेल यात्रियों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। माघ पूर्णिमा पर संगम में अमृत स्नान होगा। अमृत स्नान मे गोता लगाने के लिए यात्रियों की भीड़ पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी। स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने के बाद भी स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। मंगलवार की दोपहर में स्टेशन पर पहुंची पाटली पुत्र के कोच के दरवाजा न खुलने पर यात्रियों ने उसे तोड़ने की कोशिश की। यात्रियों की भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी, लोकल प्रशासन को पसीने बहाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में हुए हादसे के बाद भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई। माघ पूर्णिमा का अमृत स्नान बुधवार को है। अमृत स्नान में जाने वालों का रेला पीडीडीयू जंक्शन पर रहा। दोपहर में तीन बजे प्लेटफार्म संख्या चार पर लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पहुंची। इसके स्लीपर कोच यात्रियों से भरे होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इस पर आक्रोशित यात्रियों ने दरवाजे का शीशा तोड़ना शुुरू कर दिया। शीशा टूटने के पहले ही दरवाजा खुल गया।
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह यात्री उसमें सवार हुए। इसी तरह राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ की स्थिति यह रही कि चढ़ने वाले यात्रियों के दबाव के कारण यात्री उसमें सवार नहीं हो सके। बाद में आरपीएफ के एसआई आरएन राम और जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों की भीड़ को संभाला और उतरने वाले यात्रियेां को उतारा। यही हाल अन्य ट्रेनों का भी रहा। भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, एचआई अभिषेक यादव और स्काउट गाइड की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed