फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Horticulture will be set up in 50 hectares and nursery will be set up in one hectare

50 हेक्टेयर में बागवानी और एक हेक्टेयर में लगाई जाएगी नर्सरी

Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Horticulture will be set up in 50 hectares and nursery will be set up in one hectare
पीडीडीयू नगर। गंगा किनारे गांवों में विभिन्न फलों के बाग लहलहाएंगे। उद्यान विभाग ने इसके लिए पहल की है। जिले में 50 हेक्टेयर में बागवानी और एक हेक्टेयर में नर्सरी लगवाने का लक्ष्य तय किया गया है। बागवानी लगवाने वाले अभ्यर्थियों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। शासन स्तर से धनराशि सीधे खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नमामी गंगे योजना के तहत जिले में गंगा किनारे 40 से अधिक गांवों को चयनित किया गया है। गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इन गांवों में सालिड-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया। अब गंगा किनारे के गांवों में बागवानी लगवाने की योजना है। इसकी जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई है। जिले में 50 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। किसान गंगा किनारे अपने खेतों में विभिन्न छायादार व फलदार वृक्षों के बाग लगा सकते हैं। ग्राम पंचायतें पौधों की नर्सरी भी तैयार कर सकती हैं। एक हेक्टेयर की नर्सरी के लिए विभाग 7.50 लाख रुपये अनुदान देगा। बागवानी की खेती करने वाले किसानों के लिए शासन के मानक तय किया है। इसके अनुसार न्यूनतम 0.20 हेक्टेयर के लेकर अधिकतम एक हेक्टेयर जमीन में बागवानी लगवा सकते हैं। उद्यान निरीक्षकों की ओर से हर तीसरे माह बागवानी का सत्यापन किया जाएगा। यदि सब कुछ ओके रहा तो पहले चरण में किसानों के खाते में तीन हजार रुपये मासिक के हिसाब से आठ माह तक प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। पैसा डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगा। योजना का सही ढंग से मानक के अनुरूप काम करने पर किसानों को 36 माह तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। तीन साल तक तीन-तीन हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से भेजे जाएंगे। गंगा किनारे स्थित चहनियां, नियामताबाद व धानापुर ब्लाक के गांवों में योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

गंगा किनारे गांवों में बागवानी लगवाई जाएगी। जिले में 50 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। बागवानी लगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलका श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed