फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hna surgeon at Health Center

स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं हंै सर्जन

Thu, 03 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 03 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hna surgeon at Health Center
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति अच्छी नहीं है। मुगलसराय में भोगावारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का रास्ता ऐसा है कि यहां तक पहुंचते पहुंचते मरीज की स्थिति और बिगड़ जाती है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से एक्सीडेंटल मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। तो वहीं धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ वर्षों से सर्जन ही नहीं है। चकिया सकलडीहा सीएचसी में मात्र एक हैंडपंप के सहारे ही सभी पानी पीते हैं। इसी तरह चकिया सीएचसी में जेनरेटर ही नहीं है।
विज्ञापन


मुगलसराय के भोगावारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दस वर्ष पहले शुरू हुआ, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि यहां संसाधनों का घोर अभाव बना हुआ है। इसके बदले नगर में पीपी सेंटर को विकसित कर राजकीय महिला स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया। यहां पिछले कई वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। एक्सरे तो होता है लेकिन प्लास्टर नहीं। यही नहीं रेलवे कालोनी से होकर अस्पताल तक जाने वाले रास्ते की हालत एकदम खस्ता है।
विज्ञापन


राजेश दुबे, रंजीत, मुकेश तिवारी, पिंटू यादव आदि ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी यहां पहुंचने में होती है। क्षेत्र के अनिल उपाध्याय नौधरा, राधेश्याम सिंह रसूलपुर, निसार अहमद बभनियावं, मकबूल असारी बभनियांव, सरफराज खान धानापुर, कलाम खान धानापुर आदि ने बताया कि छोटे मोटे आपरेशन के लिए अन्यत्र रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ वर्षों से सर्जन ही नहीं है। ऐेसे में आपरेशन थियेटर बंद है। प्रभारी डा. केके यादव ने बताया कि सुविधाओं की मांग की गई है।  सकलडीहा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल के लिए मात्र एक हैंडपंप लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed