फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hindu Yuva Vahini took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor
इलिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में सोमवार को सैदूपुर कस्बा में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के समीप एकत्र हुए। यहां से हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा सरैया, बसाड़ी, खरौझा तक गई। यहां पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रिंकू ने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन देश को करारा जवाब देकर देश का सम्मान बढ़ाया है। तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार वर्मा, लवकुश गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, मनोज सिंह, महेश गोंड, अनीश पटेल, जयंत यादव, सूरज जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed