फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   High tension wire running on wooden bats, villagers stunned

लकड़ी की बल्ली पर दौड़ रहा हाईटेंशन तार, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 02 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
High tension wire running on wooden bats, villagers stunned
इलिया। कस्बे में लकड़ी के खंभे के सहारे 11 हजार वोल्ट का तार दौड़ रहा है। यह तार कई लोगों के घर के बिल्कुल करीब से गुजरा है। इससे इन घरों में रहने वाले लोग खतरे की आशंका में सहमे रहते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से लकड़ी के खंभों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गफ्फार के घर के पास लगे लकड़ी के खंभे से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। इस रास्ते से होकर आने जाने वालों में हमेशा भय बना रहता है। कस्बा निवासी जफरुल्ला, असरफ, फैयाज का कहना है कि आपूर्ति के समय तारों में स्पार्किंग होन से बल्ली जलने लगती है। लोगों को इस रास्ते से आने जाने में लकड़ी का बल्ली और तार गलकर अचानक गिरने का डर बना रहता है। बल्ली की लंबाई छोटी होने के कारण अपने घर की सुरक्षा के लिए लोगों ने प्लास्टिक की बाल्टी लगाकर पिलर की ढलाई कराई है ताकि घर में करंट न उतरे। उनका कहना है कि तेज हवा से यह बल्ली कभी भी गिर सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बांस के सहारे जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके विभाग के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed