{"_id":"6aa855e002fcf75f1d0ce149","slug":"hidden-chamber-found-in-truck-liquor-worth-13-lakh-seized-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154593-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक में बना था चैंबर, 13 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक में बना था चैंबर, 13 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : Archive
स्थानीय थाना गेट के सामने सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 147 पेटी शराब और बीयर बरामद की। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा और कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में टीम रविवार रात करीब 2:18 बजे थाना गेट के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान कंदवा की ओर से आ रहे वाहनों की कतार में शामिल 12 चक्का ट्रक का चालक अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिंकू चौहान निवासी हिनौता, थाना अहरौरा, मिर्जापुर बताया।
विज्ञापन
ट्रक के ढाले की जांच में लोहे की चादर के नीचे विशेष चैंबर मिला, जिसमें शराब और बीयर की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से ब्लेंडर प्राइड की एक पेटी, 8 पीएम की 45 पेटी, किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर की 16 पेटी और ब्ल्यू लाइम देशी शराब की 85 पेटी बरामद हुईं।
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक मालिक और शराब की दुकान के सेल्समैन की मदद से कंदवा क्षेत्र की दुकानों से शराब खरीदता था। इसके बाद ट्रक में बनाए गए गुप्त चैंबर में उसे छिपाकर बिहार ले जाता और वहां ऊंचे दाम पर बेचता था।