{"_id":"655e4e8d3d72e88e94011125","slug":"hi-tech-thieves-stole-17-goats-and-goats-in-a-luxury-car-chandauli-news-c-189-1-svns1011-6236-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लग्जरी कार में 17 बकरे व बकरियां चुरा ले गए हाईटेक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लग्जरी कार में 17 बकरे व बकरियां चुरा ले गए हाईटेक चोर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अब चोर भी काफी हाईटेक हो गए हैं। आलम यह है कि बकरियां चुराने के लिए चोर लग्जरी वाहनों में आ रहे हैं और दर्जनों बकरियां चुरा ले रहे हैं। ऐसा ही एक घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में हुई। जहां मंगलवार की रात लग्जरी वाहन से आए चोर एक पशुपालक की 17 बकरियां चुराकर फरार हो गए। हालांकि लग्जरी वाहन में बकरी लादते समय चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत हरिशंकरपुर गांव की पशुपालक सालेहा बेगम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसके घर के हाता के अंदर 25 बकरे व बकरियां बंधी थे। रोज की भांति उन्हें चार पानी देकर चहारदीवारी में बंद कर वह सोने चली गई। रात में गेट का ताला तोड़कर चोर 17 बकरियां व बकरे चुरा ले गए। चोरी करते समय चोरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। पशुपालक सुबह हाते के अंदर गई तो बकरे व बकरियां गायब देख हतप्रभ रह गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आए चोर बकरियां कार में लाद रहे थे। हालांकि कि किसी भी कैमरे में कार का नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घटना उनकी जानकारी में नहीं है।