{"_id":"6aac49cd44c589a82f0ef188","slug":"the-wrestling-match-with-a-prize-of-25000-ended-in-a-draw-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154788-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 25 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 25 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन
चकिया के सोनहुल गांव स्थित पहाड़ी पर कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
चकिया। सोनहुल गांव स्थित पहाड़ी पर लतीफशाह मेले में दूसरे दिन वृहस्पतिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
दंगल प्रतियोगिता की सबसे बड़ी 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती शमशेर पहलवान और सुमंत पहलवान के बीच हुई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी।
वहीं 15 हजार रुपये की इनामी कुश्ती उदयवीर पहलवान और गुलशन पहलवान के बीच हुई। इसमें उदयवीर ने जीत दर्ज की।
इसके अलावा कई कुश्तियाें में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप मौर्या, समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह निक्की ने किया। इस मौके पर समिति के रामनाथ खरवार, अमित शर्मा, पंकज सिंह, विवेक सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।