फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blood donation and tree plantation were carried out as part of the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Chandauli News: सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान और पौधरोपण किया

Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Blood donation and tree plantation were carried out as part of the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी में एक दूसरे को लड्डू ​खिलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन मनाते भाजपा कार्य
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बबुरी बाजार में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

इसमें राज्यसभा सांसद साधना सिंह की सहभागिता रही। रक्तदान शिविर लगाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा मंदिर में यज्ञ-पूजन, पौधरोपण और केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र दिए गए। बबुरी बाजार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर यज्ञ-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
सांसद साधना सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रक्तदान, पौधरोपण और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed