फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hemp worth one crore seized, two smugglers arrested

एक करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hemp worth one crore seized, two smugglers arrested
चंदौली। बलुआ पुलिस ने सोमवार को बलुआ-चहनिया मार्ग पर पपौरा बाजार में वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक से 404 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर छत्तीसगढ़ से गांजे को ट्रक में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों की जांच के दौरान तस्करों को बीच रास्ते में दबोच लिया गया। सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी प्रेमचंद्र ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

बताया कि, बलुआ के प्रभारी निरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह और मारुफपुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह सोमवार की भोर में हमराहियों के साथ पपौरा बाजार में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लास्टिक के खाली कैरेट लदे एक ट्रक को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर वाहन से कूदकर भागने लगे। जिन्हे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और ट्रक में रखे प्लास्टिक के कैरेट के नीचे से बोरे में भरा 404. 370 किलो गांजा बरामद हुआ। बताया कि पकड़े गए बिहार प्रांत के भोजपुर जिला निवासी संजय कुमार राम तथा अजय शंकर सिंह ने पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। जो छत्तीसगढ़ से वाराणसी होते हुए बलुआ-चहनिया के रास्ते बिहार के आरा जिले जा रहे थे। लेकिन बीच में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम में निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अतुल कुमार सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, अरविंद भरद्वाज, राकेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed