फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Head-on collision between police car and groom's car

पुलिस की गाड़ी और दूल्हे की कार में आमने-सामने की टक्कर

Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between police car and groom's car
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरेहूँ प्रेमाश्रयपुर गाँव के समीप अमरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर शाम में दुल्हे की कार और पुलिस की गाड़ी आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान में दोनों वाहनों का आगे का एक-एक पहिया टूटकर निकल गया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ बनवां गाँव निवासी मराछू राम के पुत्र धर्मेंद्र की बारात सकलडीहा थाना क्षेत्र के दिघवट गांव जा रही थी। घर से बारात निकलने के बाद दुल्हे की कार जैसे ही अमरा मोड़ पर पहुंची कि शहीदगाँव की तरफ से आ रही पुलिस की सुमो गाड़ी से आमने-सामने टककर हो गई। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे की तरफ का पहिया टूटकर अलग हो गया। संयोग अच्छा रहा कि दोनों गाड़ियों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस दोनों गाड़ियों को जेसीबी से उठवा कर थाने ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों गाड़ियों को थाने लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed