{"_id":"584dac1f4f1c1b3d7f2c3cd6","slug":"he-took-two-more-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली दो और जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली दो और जानें
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास रविवार को सोए विदेशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों बाद रविवार को दिन में जहां धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं शाम को हवा चलने से गलन बढ़ गई। ठंड लगने से नौगढ़ के बजरडीहा में वृद्धा चिरौजी देवी की मौत हो गई। जबकि मुगलसराय सर्कुलेटिंग एरिया में एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को यह घटकर दस डिग्री आ गया है। ठंड के चलते बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा हो जा रहा है। ग्राहकों के न होने से दूकानें भी जल्द ही बंद हो जा रही हैं।
ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। इससे पहले तीन दिनों तक कोहरे के चलते धूप नहीं दिखी थी। रविवार की सुबह भी कोहरे का असर रहा, लेकिन 11 बजते-बजते धूप निकलने लगी। हालांकि शाम को ठंड से सबसे अधिक दिक्कत रिक्शा, ऑटो , ट्रॉली चालकों को हो हुई। दिन में जगह-जगह रिक्शा चालक धूप सेंकते नजर आए। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव तो जलाए गए लेकिन यह कम रहे। रविवार को स्कूलों में छूट्टी होने से राहत रही। धानापुर संवाददाता के अनुसार शीतलहरी से रोज कमाने खाने वाले अधिक प्रभावित हुए हैं। वहीं बाजार में भी चहल पहल कम हुई है। दुकानदारों का कहना है कि व्यवसाय चालीस प्रतिशत तक घट गया है। क्षेत्र के कृष्णकांत उपाध्याय, बांके उपाध्याय, राकेश यादव, वीरेंद्र उपाध्याय, अनिल यादव, अमरदेव यादव आदि अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए स्कूल में अवकाश करने की मांग की है। धीना, कमालपुर, चहनियां, कंदवा, दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़ समेत समूचे जनपद में ठंड का यही हाल रहा। उधर ठंड से चिरौंजी देवी की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने पीड़ित के घरवालों को लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन योजना व अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है।