फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   He talked to his wife who had gone to her parents' house at night, the young man was found hanging from a noose in the house in the morning

Chandauli News: रात को मायके गई पत्नी से की बात, सुबह घर में फंदे से लटकता मिला युवक

Sat, 28 Jun 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
He talked to his wife who had gone to her parents' house at night, the young man was found hanging from a noose in the house in the morning
कमालपुर। धीना थाना के इनायतपुर गांव में शुक्रवार सुबह युवक का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। युवक ने रात में पत्नी से फोन पर बात की थी। आशंका है कि इसके बाद उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी बच्चे लाल के दो बेटे राहुल (24) और प्रताप हैं। दोनो बेटों की शादी हो चुकी है। बच्चे लाल महाराष्ट्र में किसी फैक्टरी में काम करता है। दोनों बेटे पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। राहुल की पत्नी नीलम दो सप्ताह पहले मायके गई हुई है। बृहस्पतिवार रात राहुल की मां उर्मिला देवी मांटी गांव में रिश्तेदार के यहां गई थी। घर पर प्रताप, उसकी पत्नी और राहुल थे। खाना खाने के बाद दोनों भाई अपने अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह देर तक राहुल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो प्रताप को चिंता हुई। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन उत्तर नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो राहुल छत के कुंडी में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद दल बल और फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मायके से आई पत्नी नीलम, माता उर्मिला का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि रात में उसने अपनी पत्नी से बात की थी। किसी बात से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed