Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Haripur link road renovated at cost about 4 million rupees benefiting 2,000 people from three Chandauli

UP: 45 लाख से हरिपुर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, तीन गांव के 2 हजार लोगों को आवागमन में होगा फायदा; मिलेगी राहत

Tue, 10 Mar 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Mar 2026 06:13 AM IST
सार

Chandauli News: ग्रामीणों की मांग के बाद विधायक निधि से सड़क बनवाई जा रही है। अभी तक सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि मार्च में ही सड़क बनवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Haripur link road renovated at cost about 4 million rupees benefiting 2,000 people from three Chandauli
नए संपर्क मार्ग का 45 लाख रुपये से नवनिर्माण। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: कंदवा के बरहनी ब्लॉक के तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से हरिपुर तक नए संपर्क मार्ग का 45 लाख रुपये से नवनिर्माण किया जा रहा है। इससे क्षतिग्रस्त खड़ंजे के मार्ग से आवागमन कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त इस एक किमी मार्ग का निर्माण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की विधायक निधि से हो रहा है। मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। मार्ग बन जाने से तीन गांवों के दो हजार से अधिक लोगों को आवागमन में फायदा होगा।

विज्ञापन


हरिपुर, मचवा और औरइया गांव को तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए 10 वर्ष पूर्व खड़ंजे की सड़क बनवाई गई थी। समय के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होती गई। पिछले पांच वर्ष से मार्ग पर बिछे खड़ंजे गायब हो गए हैं। अब केवल कच्ची सड़क ही बची है। ग्रामीण काफी दिनों से यहां पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

उनका कहना था कि खड़ंजे गायब हो जाने से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। बरसात में कीचड़ व फिसलन से चलना जोखिमभरा होता है। इस मार्ग से होकर तीनों गांव के बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। धूल और कीचड़ से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। 

वहीं किसी की तबीयत खराब हो जाने पर एंबुलेंस आदि वाहनों का आना भी मुश्किल होता था। कई बार ग्राम प्रधान व जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने थक-हारकर विधायक सुशील सिंह से सड़क बनवाने की मांग की।

ग्रामीण काफी दिनों से तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से हरिपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। मांग को देखते हुए सड़क नए सिरे से बनवाई जा रही है। कार्यदायी संस्था ने मार्च तक सड़क बनवाने का निर्देश दिया है। - सुशील सिंह, भाजपा विधायक, सैयदराजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed