{"_id":"579672834f1c1b697d21e7a1","slug":"har-har-mahadev-burst-from-every-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कंठ से फूटा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कंठ से फूटा हर-हर महादेव
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर पर पूजा करते आस्थावान ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस क्रम में सुबह से ही मंदिरों में लोगों की लाइन लगी दिखी। भक्तों ने जलाभिषेक के बाद चंदन, फूल, धतूरा, बेलपत्र आदि से बाबा का शृंगार किया। सुबह से ही देर शाम तक मंदिर परिसर में जयकारे लगते रहे। शाम को कई शिवालयों पर भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी हुए। इस उपलक्ष्य में मंदिरों को फूल मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया था। वहीं लाउड स्पीकरों पर भजन कीर्तन के प्रसारण से पूरा माहौल शिवमय हो गया था।
सावन के पहले सोमवार को शिव आराधना को लेकर लोगों में खूब जोश दिखा। सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। नगर के आरपीएफ कालोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, सेंट्रल कालोनी के साथ नगर के कैलाशपुरी, पटेलनगर, नई बस्ती, रविनगर, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, अलीनगर सहित विभिन्न इलाकों में मंदिरों पर सुबह से ही काफी उत्साह दिखा। लोग जल लेकर कतारबद्ध हो गए थे। इस दौरान मंदिरों में रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक चलता रहा। इस दौरान मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम को कीर्तन भी हुआ।
का आयोजन किया गया। मंदिरों के आसपास फूलमाला और प्रसाद की दूकानें गुलजार रहीं।