फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Happiness turned into mourning Dead body of three year old girl found near house

मातम में बदलीं खुशियां: घर के पास मिली तीन साल की बच्ची लाश, दो दिन से तलाश रहे थे परिजन; पुलिस ने कही ये बात

Sun, 06 Apr 2025 03:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 03:34 PM IST
सार

भूसे के ढेर में बच्ची की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वह दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।

विज्ञापन
Happiness turned into mourning Dead body of three year old girl found near house
किंजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के बबुरी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में बीते 4 मार्च की शाम अचानक गायब हुई 3 साल की मासूम किंजल का शव रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर भूसे के ढेर में दबा मिला। गांव के लोग इससे संदिग्ध मान रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते भूसे के पास चली गई। भूसे का ढेर भरभरा कर गिर पड़ा दबकर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन


सुरौली गांव निवासी गोरख चौहान की तीन वर्षीय पुत्री किंजल शुक्रवार की शाम सात बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किंजल नहीं मिली तो शनिवार को बबुरी थाने में बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर गोरख चौहान के भूसे के ढेर में बच्ची का शव दबा मिला। सूचना मिलते ही बबुरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed