फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   hanging

पति से अनबन पर फंदे से झूल गई पत्नी

Tue, 17 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
hanging
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहजौर गांव में रविवार की भोर में महिला का शव कमरे में फंदे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लोगों के अनुसार शनिवार की रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। मिर्जापुर जिले के कमासपुर गांव निवासिनी चन्दा देवी (32) की शादी दस वर्ष पूर्व सहजौर गांव निवासी अनिल पटेल से हुई थी। दोनों को एक पुत्र आशीष (06) व पुत्री (04) है। गांव में चर्चा थी कि शनिवार की रात दिवाली के दीये जलाने और पूजा पाठ के बाद किसी बात को लेकर पति और पत्नी में अनबन हो गयी। इसके बाद चन्दा एक कमरे में चली गयी और कमरा अंदर से बंद कर लिया । रविवार की भोर में जब परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुली तो वह कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। आनन फानन शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर एसआई सुनील मिश्रा फ़ोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस को अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। नौगढ़:थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव की दो दिन से गायब महिला का शव रविवार को जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। गांव निवासी राजेश केशरी की पत्नी इंदु (32) दो दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गई थी। रविवार को परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित जंगलों में उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष राम उजागिर ने बताया कि मायके वालों के पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed