फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Half an hour of rain, all round water is water

आधे घंटे की झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain, all round water is water
पीडीडीयू नगर। उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह कुछ देर के लिए हुई मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। कोतवाली सहित कई सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के रास्तों व बाजारों में भी पानी भरा रहा। बरसात ने सबसे ज्यादा राहत किसानों को पहुंचाई। इससे उनके धान के फसल को नई संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल हो गया था। मंगलवार की सुबह आसमान पर काले व घने बादल छा गए और वातावरण में अंधकार सा छा गया। कुछ ही देर में बादलों ने बरसना शुरू किया तो मौसम में लोगों ने परिवर्तन महसूस किया लेकिन लगभग आधे घंटे बरसने के बाद बादल शांत हो गए और बारिश रुक गई। वहीं बारिश के बाद कई कार्यालयों में पानी भर गया। कोतवाली के सामने स्थित नवीन सब्जी मंडी में भी पानी भरा रहा। इससे सब्जी बेचने व खरीदने वाले परेशान रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण कस्बा सहित मुख्य मार्ग व सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदारों ने शीघ्र ही नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा में लंबे समय से जलभराव की समस्या से कस्बावासी परेशान हैं। काफी हो हल्ला के बाद शासन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नाला निर्माण शुरू कराया लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस कारण सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण जलभराव से कस्बावासी परेशान रहे। बारिश के कारण डायट परिसर, तहसील, सम्मे माता मंदिर, सकलडीहा चहनिया मार्ग, कोतवाली परिसर में घुटने भर पानी भर गया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि पंचायत विभाग के माध्यम से जलजभराव की समस्या दूर कराई जाएगी।
कंदवा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र मेंहुई झमाझम बारिश से टेल के किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से धान की फसल को नई संजीवनी मिल गई है। इसके अलावा बारिश से लोगों को भी उमसभरी गर्मी से भी काफी राहत मिली।

किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताते हुए कहा कि गर्मी के चलते फसलों में लग रहे रोगों पर बारिश से रोक लगेगी। धान की फसल को इस समय पानी की काफी आवश्यकता थी। बारिश होने से किसानों ने फसलों की रंगत लौटने की उम्मीद जताई है। कहा कि जिन किसानों की धान की फसल में रोग लग गया था उन्हें भी इस बारिश से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। इससे धान की फसल पर कीटों और रोगों का प्रभाव कम होगा और बारिश से फसलों की सिंचाई पर होने वाली लागत भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed