{"_id":"f0950ffd29d89130177b69755d418495","slug":"guwahati-bikaner-express-collided-with-a-tractor-trolley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टकराई गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी से बीकानेर जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस रविवार की सुबह
विज्ञापन
सवा नौ बजे दानापुर मंडल के बक्सर और चौसा रेलवे स्टेशनों के बीच पवनी
कमरपुर हाल्ट के निकट ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
इससे जहां ट्रैक्टर ट्राली के परखचे उड़ गए, वहीं ट्रेन के एक एसी कोच का पहिया बेपटरी हो गया। इसके चलते मुगलसराय पटना रूट पर करीब एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। मुगलसराय से पहुंची एआरटी और दानापुर मंडल के कर्मचारियों ने दिन में करीब दो बजे कोच को पटरी पर रखा।
इसके बाद ट्रेन चौसा स्टेशन पहुंची। तब जाकर ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो सका। हालांकि डाउन ट्रैक पर करीब 11 बजे परिचालन शुरू हो गया था।
दानापुर मंडल के अंतर्गत बक्सर और चौसा रेलवे स्टेशनों के बीच पवनी कमरपुर हाल्ट के समीप ट्रैक पर गिट्टी भरने का कार्य चल रहा था। करीब सवा नौ बजे वहां से गुजर रही 15632 अप गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पोल संख्या 668 / 17 के समीप गिट्टी गिराने के लिए खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
इससे एसी थ्री बोगी बी-1 का दाएं तरफ का एक पहिया बेपटरी हो गया तथा चार अन्य कोचों के पायदान भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक और गार्ड ने घटना की सूचना दानापुर मंडल के अधिकारियों को दी।
दानापुर मंडल के अधिकारियों की सूचना पर मुगलसराय से एआरटी लगभग एक बजे पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोच को पटरी पर पहुंचाया। इस बीच ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
डाउन ट्रैक पर पहली ट्रेन करीब 11 बजे 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस तथा अप ट्रैक पर पहली ट्रेन करीब दो बजे 12142 अप लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस रवाना की गई।