फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gurdwara decorations

बैसाखी पर गुरुद्वारे की भव्य सजावट 

Mon, 11 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara decorations
मुगलसराय के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा।
तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा की भव्य तरीके से विद्युत झालरों से सजावट की गई है। गुरुद्वारा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इसके पूर्व एक पखवारा से निकल रही प्रभात फेरी का समापन रविवार को हुआ। बैसाखी पर्व की तैयारी पिछले काफी दिनों से चल रही थी। गुरुद्वारे का रंग रोगन किया गया है और एक पखवारा पूर्व से प्रभात फेरी निकाली गई। रविवार को प्रभात फेरी का समापन किया गया और दोपहर में गुरुद्वारा में चोला बदला गया। यही नहीं गुरुद्वारा को विद्युत झालरों से भव्य सजाया गया। यही नहीं अखंड पाठ की शुरूआत हुई। चकाचौंध नयनाभिराम गुुुरुद्वारा की सजावट देखते ही बन रही है  समाज की ओर से नगर में चार स्थानों पर तोरण द्वार बनाया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके साथ ही तीन दिवसीय बैसाखी त्योहार की शुरूआत हो गई है। 11 अप्रैल को शाम पांच बजे से नगर के इंडियन इंस्टीटयूट से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन

 बारह अप्रैल को शाम छह बजे कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें रागी जत्था और   कथा वाचक प्रवचन करेंगे। तेरह को अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed