फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Groundbreaking Ceremony Held for the Second Annapurna Bhavan in Sevdi-Hudhudipur

Chandauli News: सेवड़ी-हुदहुदीपुर में दूसरे अन्नपूर्णा भवन का हुआ भूमि पूजन

Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Groundbreaking Ceremony Held for the Second Annapurna Bhavan in Sevdi-Hudhudipur
चहनियां के सेवड़ी में भूमि पूजन करते ग्राम प्रधान व अन्य। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Self
चहनिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सभा सेवड़ी मड़ई-हुदहुदीपुर में दूसरे अन्नपूर्णा भवन (राशन गोदाम) के निर्माण की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह, सुगलाम यादव एवं चौबे यादव सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव के प्रत्येक वर्ग और परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिला पूर्ति अधिकारी वासुदेव तिवारी, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह और ग्राम विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार का विशेष सहयोग मिला है। इस मौके पर जसवंत सिंह, दीपक सिंह ‘गुड्डू’, प्रताप बहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed