फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grass removal work started from Sahupuri sub-station

साहूपुरी उपकेंद्र से घास हटाने का कार्य शुरू

Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Grass removal work started from Sahupuri sub-station
पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगे 33 व 11 केवी के ट्रांसफार्मर, सीटी व तारों पर हरे घासों का लतर चढ़ने से आए दिन ट्रिपिंग की समस्या हो जा रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई मुकेश कुमार व संतोष कुमार ने रविवार से विभाग के कर्मचारियों के साथ अभियान चलाकर सफाई व मेंटेनेंस कार्य शुरू कराया। हालांकि कार्य के दौरान बिजली कटौती करनी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र में बरसात के दौरान घास उग आई थी। घास लंबी होकर ट्रांसफार्मर व तारों पर चढ़ गई थी। इससे अंडर ग्राउंड केबिल में भी गड़बड़ी आ जाती है। स्थिति देखने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने सफाई अभियान शुरू करा दिया है। घासों को साफ कराते समय खजूरगांव, कमलापुर, धरना, एकौनी, कटेसर व रामनगर फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके अलावा समय-समय पर रामनगर, जीटी रोड, कटेसर,कमलापुर, धरना व खजूरगांव फीडर से जुड़े गांवों सैदपुरा, भूजहूंवा, पुरैनी,हृदयपुर, सिंघीताली, धरना, कबीरपुर, कमलापुर,हथेरवा, एकौनी, फत्तेपुर, सुल्तानपुर, भीटी, परोरवा, मन्नापुर,गोबिंनापुर, छित्मपुर, पड़ाव, भोजपुर, बखरा, सेमरा, बहादुरपुर, जलीलपुर,मडिया व चौरहट समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बंद कर दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed