{"_id":"d7fc2311079b9af275880a513c9187f4","slug":"government-will-treat-to-lisa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिजा का इलाज कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिजा का इलाज कराएगी सरकार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर क्षेत्र सतपोखरी निवासी रिक्शा चालक इकबाल की बेटी लिजा के हृदय
विज्ञापन
में छेद होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम नरेन्द्र
कुमार सिंह रविवार को उसके घर पहुंचे।
उसका इलाज अब लखनऊ पीजीआई में होगा।
सतपोखरी गांव निवासी इकबाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।
उसकी तीसरी बेटी लिजा (7) के दिल में छेद है। गरीबी के कारण इकबाल अपनी बेटी का इलाज कराने में असमर्थ है। समाजसेवियों की पहल पर यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची।
तब उन्होंने उसका इलाज कराने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद डीएम एनके सिंह अपने रविवार को पीड़िता के घर पहुंचे और उसकी माली हालात का जायजा और बालिका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। सरकार की इस पहल से परिवालों में बच्ची के स्वस्थ होने का भरोसा बढ़ा है।
दरअसल लड़की की बीमारी को सुर्खियों में लाने में महेन्द्र प्रजापति और माइटी इकबाल ने मुहिम चलाई। फेसबुक के जरिये लोगों तक इस बात को पहुंचाया। उसके बाद बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी लिजा को सोमवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जायेगा। जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद एंबुलेंस से ही उसे संबंधित चिकित्सकों की निगरानी में उसे लखनऊ स्थित पीजीआई ले जाया जायेगा। उसके ठीक होने तक उसका उपचार सरकारी खर्चे पर चलता रहेगा।