{"_id":"671c0d426f538365320e4fb9","slug":"government-policies-are-in-the-interest-of-capitalists-dr-hiralal-chandauli-news-c-189-1-svns1013-122374-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के हित वाली : डाॅ. हीरालाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के हित वाली : डाॅ. हीरालाल
विज्ञापन
इलिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हड़ौरा में आयोजित जिला सम्मेलन में सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ाकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरी जा रही है।
सम्मेलन में पार्टी के राज्य सचिव डाॅ. हीरालाल यादव ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार से पहले अंतर्राष्ट्रीय भूख सूचकांक में 72वें स्थान पर था लेकिन वर्तमान सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में भारत 125 देशों में भारत 112वें स्थान पर चला गया है।
कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के वजह से मजदूरों किसानों की पूंजी को बड़ी चालाकी से डीजल, पेट्रोल , दवाएं, खाद्य पदार्थों के दामों को महंगा करके पूंजीपतियों की तिजोरी को भरा जा रहा है । संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डॉक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि आज भारत में मोदी जी गैर बराबरी का राज कायम करना चाह रही है ताकि देश में संवैधानिक अधिकारों का खात्मा कर मनुवादी राज को स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान परमानंद मौर्य, राजेन्द्र यादव, लालमनि, शंभूनाथ, रामप्यारे, महानंद, मिठाईलाल, सतीशचंद, रामनारायन राम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बदरूद्वजा अंसारी ने और संचालन गुलाब चंद ने किया।
चकिया। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के ओर शुक्रवार को गांधी पार्क परिसर में कामरेड बृजराज राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्युत संशोधन 2022 को वापस लेने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, खेत मजदूर को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने,खेत मजदूरों ने कहा की खेती करने पर फसल बीमा और नुकसान पर मुआवजा दिलाने, बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित 18 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम से उप जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह, शिवमूरत, राजकमल, लोकनाथ, जयराम, चंद्रभान यादव, नंदलाल, दूधनाथ, प्यारेलाल बनवासी आदि रहे। संवाद