{"_id":"6af37d5fed8d8d99ea0ac9b9","slug":"govardhan-puja-is-a-symbol-of-nature-conservation-kailash-acharya-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157482-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक : कैलाश आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक : कैलाश आचार्य
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के रविनगर में गोधन कूटती व्रती महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। घरों के आंगन से लेकर मंदिर परिसरों तक महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंगल गीतों और लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नगर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन किया।
सभासद मीना विश्वकर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती जायसवाल और जिला मंत्री ज्योति गुप्ता ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ने और बृजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था।
तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण, अन्न और गोवंश के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव नगर स्थित पशु आश्रय स्थल में गोवंश का पूजन किया और गायों को गुड़ व फल खिलाए।
विज्ञापन
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है।
भारतीय संस्कृति जीव मात्र के प्रति करुणा, सेवा और सम्मान की भावना सिखाती है। गोसेवा में जुटे लोगों का योगदान सराहनीय है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि गोसेवा नारायण सेवा के समान है। गोवंश का संरक्षण और उनकी सेवा करना सभी का नैतिक दायित्व है।
इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी भारती, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद उमेश चौहान, डॉ. रवि गुप्ता, बादल सोनकर, विजय कुमार, विजयानंद द्विवेदी, निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।