फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Got food grains but could not get salt, oil and refined

खाद्यान्न तो मिला पर नहीं मिल सका नमक, तेल व रिफाइंड

Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Got food grains but could not get salt, oil and refined
इलिया। सरकार की ओर से गरीबों को मुफ्त में राशन दिए जाने की योजना शहाबगंज विकासखंड के सैैदूपुर कस्बे में फ्लॉप होती नजर आ रही है। फरवरी माह बीतने के बाद भी गिने चुने राशन कार्डधारकों को ही तेल, नमक और चना उपलब्ध हो पाया है जबकि अधिकांश को तेल, चना और नमक नहीं मिल सका है। इससे इन कार्डधारकों में रोष है।
विज्ञापन

गरीबों को निशुल्क अनाज के साथ रिफाइंड तेल, नमक व चना मुफ्त में देने की सरकार की यह योजना सैदूपुर में विफल हो गई है। इस वर्ष नवंबर से गरीबों को माह में दो बार मुफ्त अनाज व एक बार रिफाइंड तेल, नमक और चना का सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से वितरण कराया जा रहा है। वहीं सैदूपुर कस्बे में कार्डधारक नंदकुमार, चंद्रावती देवी, इंद्रावती देवी, सुषमा, प्रियंका देवी, शशिकला, प्रतिमा, मदन ने आरोप लगाया है कि फरवरी में उन्हें खाद्यान्न तो दिया गया मगर एक बार भी तेल, नमक और चना उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

सैदूपुर कस्बा में 38 अंत्योदय व 282 पात्र गृहस्थी कार्ड लोगों को उपलब्ध कराया गया है। कोटेदार चंद्रशेखर पासवान का कहना है कि उन्हें कुल 320 कार्ड धारकों के लिए मात्र 42 लीटर रिफाइंड, 142 पैकेट नमक व 139 पैकेट चना ही उपलब्ध हो पाया है। मिली सामग्री वे कार्डधारकों में वितरित कर चुके हैं। शेष सामग्री मिलने के बाद बचे कार्डधारकों में वितरित किया जाएगा। वहीं आपूर्ति विभाग के बड़े बाबू कुशलदीप का कहना है कि मंडी समिति द्वारा प्राप्त होने वाले तेल, नमक व चना पूरी मात्रा में नहीं मिल पाने से कोटेदारों को पूरी सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। तेल, नमक और चना उपलब्ध होते ही फरवरी माह का बकाया कोटेदारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश केशरी
संपादन- धनंजय
बाइट- 1615
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed