फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train stopped due to wheel jam

हाट एक्सल से रुकी मालगाड़ी, आठ घंटे अप रही लाइन बाधित

Sun, 19 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Goods train stopped due to wheel jam
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पीडीडीयू गया रेल रूट पर फेशर स्टेशन के समीप शनिवार रात एक बजे हाट एक्सल की वजह से मालगाड़ी खड़ी हो गई। इससे हावड़ा पीडीडीयू रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए रुक गया। हालांकि बाद में तीसरी लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया। बावजूद इसके अलग अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लगभग आठ घंटे बाद ट्रेन को हटाकर आवागमन ठीक किया गया।
विज्ञापन

धनबाद की ओर से पीडीडीयू आ रही मालगाड़ी में शनिवार की रात एक बजे फेशर स्टेशन के समीप खराबी आ गई। हॉट एक्सल से पहिया जाम हो गया। हॉट एक्सल में पहिए की धूरी गर्म हो जाती है और पहिया जाम हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। पहिया जाम होने से मालगाड़ी रुक गई। इससे अप लाइन बाधित हो गई। इससे अप की कालका, गंगा सतलज, मेल, नीलांचल , दून, हावड़ा जोधपुर, शिप्रा एक्सप्रेस को विभिन्न स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। घटना की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीआरएम अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एआरटी (एक्सीडेंट रिलिफ ट्रेन) के साथ पहुंच गए। लंबे प्रयास के बाद पहिया जाम वाले वैगन को अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रविवार की सुबह आठ बजे मालगाड़ी के वैगन को अलग कर ट्रेनों का परिचालन सुचारू किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed