फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   goodbye echoes everywhere

Chandauli News: हर तरफ अलविदा की सदाएं गूंज उठी

Sat, 22 Apr 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
goodbye echoes everywhere
अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान पेश इमामों ने रुखसत हो रहे रमजान पर रोशनी डाली। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और भाईचारगी के लिए दुआएं मांगी गईं। उधर, मस्जिद में नमाज से पहले लोगों को सदका-ए-फित्र ईद की नमाज से पूर्व अदा करने की जानकारी दी गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। नगर क्षेत्र में सुबह से अलग अलग मस्जिदों में नमाज अदा हुई। एमएएच कालेज के पास मस्जिद, नखास कुबडा़ मस्जिद, स्वामी सहजानंद के पास मस्जिद, महुआ बाग मस्जिद, जामा मस्जिद एहतराम के साथ नमाज अदा हुई। बारा : अलविदा जुमा जामा मस्जिद बारा, हाजी साहब वाली मस्जिद, मझलीपट्टी मस्जिद, मस्तानबाग मस्जिद, बाजार मस्जिद, गुलशन-ए -बाबर मस्जिद, रौजा मस्जिद, रकबा मस्जिद, रहमत मस्जिद के साथ - साथ कमसार-ओ- बार की तमाम मस्जिदों में अदा की गई। सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में प्रशासन काफी मुस्तैद रहा एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया व अन्य अधिकारियों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर जायजा लिया। गहमर : क्षेत्र के सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद देश की अमन और चैन एवं शांति के लिए दुआ मांगी गई। क्षेत्र के बारा, गहमर, शायर लहंना, देवल, मनिया सहित दर्जनों गांव में अलविदा की नमाज अदा की गई। बहादुरगंज : अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान लोगो ने मुल्क के अन्दर अमन सलामती और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। एसडीएम कासिमाबाद अश्वनी पाण्डेय क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह और इंस्पेटर कासिमाबाद शिवप्रताप वर्मा आदि चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed