फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goddess idols immersed in ponds

देवी प्रतिमाएं तालाबों में विसर्जित

Sat, 24 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 24 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Goddess idols immersed in ponds
जनपद में दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शुक्रवार
विज्ञापन
को गाजेबाजे के साथ धूमधाम से जयकारों के बीच विभिन्न सरोवरों में विसर्जित की गई।

इसके पूर्व पूजा समितियों ने मां दुर्गा की मूर्ति को वाहन पर रख कर भव्य शोभायात्रा निकाली। क्षेत्र भ्रमण के बाद निर्धारित तालाबों में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इस दौरान तालाबों के आस पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार दामोदरदास पोखरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुगलसराय, दुलहीपुर, पड़ाव सहित आस पास के दर्जनों मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

 दोपहर तीन बजे से मूर्तियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक तक जारी रहा। इस दौरान तालाब में पानी कम न हो इसके लिए कड़ी नजर रखी जा रही थी।

भीड़ को देखते हुए मुगलसराय कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह, सीओ प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर गिरीश कुमार मौजूद रहे। यहां मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब में एक नाव और दो नाविक की व्यवस्था की गई थी।

मूर्तियो के आते ही उसे नाव में रखा जाता और बीच तालाब में जाकर विसर्जित किया जाता। यही नहीं एक टीम मूर्तियों को हटाने में लगी। इसके पूर्व नगर के रविनगर, पटेलनगर, नई सट्टी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, गुरुद्वारा के समीप, परमार कटरा, जायसवाल भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, सिकटिया दुर्गा बारी, अमोघपुर, चंदासी, पड़ाव, करवत, डांडी की मूर्तियां भव्य शोभा यात्रा के बीच गाजे बाजे और हाथी घोड़ा के साथ आतिशबाजी करते हुए यहां पहुंची और मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

 यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।


सैयदराजा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के  कुल 18 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के भीम बाबा  मंदिर स्थित सरोवर एवं बगहीं गांव स्थित सरोवर में विसर्जित  किया गया।

 विसर्जन के पूर्व नगर के चार स्थानों पर स्थापित जिसमें रामलीला  मैदान, उत्तरी बाजार, पौहारी बाबा की कुटि, खोवा मंडी गली सहित अंबेडकर नगर  में स्थापित कुल पांच देवी प्रतिमाओं का  पूरे नगर का  भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed