फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   glimpse of Jesus

यीशु की झांकी देखकर हुए मुग्ध

Mon, 26 Dec 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
glimpse of Jesus
चर्च में बनी गौशाला के पास सेल्फी लेती युवतियां।
संसार को प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस रविवार को नगर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। गिरजा घरों में प्रभु के जन्म की झांकी सजाई गई और विशेष प्रार्थना सभा हुई। मसीही समुदाय के साथ अन्य धर्मावलंबियों ने भी चर्च में पहुुंच कर विशेष आशीष लिया और यीशु के समक्ष कैंडल जलाकर दुआ मांगी। इस मौके पर चर्च परिसर में मेला लगा। यहां लोगों ने खूब खरीददारी की और मस्ती की।
विज्ञापन

प्रेम, करुणा का संदेश देने वाले पाप के उद्धारक प्रभु येसु का जन्मोत्सव शनिवार को आधी रात के वक्त मनाया गया। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल येसु तीर्थ कैथोलिक चर्च में आधी रात को  विशेष प्रार्थना हुई। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारक वाद दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सुबह आठ बजे एक बार फिर ईसाई समुुदाय के लोग एकत्र हुए और पूजन अर्चन के बाद धर्मगुरु से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर यहां के फादर विपिन सीजे ने बताया कि पवित्र बाइबल के अनुसार सभी मनुष्य पाप और मृत्यु की दासता में हैं। हमें मुक्ति और जीवन का मार्ग दिखाने के लिए स्वयं ईस पुत्र को इस धरती पर आना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गौशाला हमें उस परिस्थिति की याद दिलाती है जो प्रभु के जन्म के साथ साथ उनके जन्म के उद्देश्य को यथार्थता को भी प्रमाणित करता है।  क्रिसमस के मौके पर चर्च में प्रभु येसु के जन्म की झांकी और बाल येसु के दर्शन के लिए मसीही समुदाय के अलावा अन्य धर्म के लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान यहां कैंडल जलाने वालों की भी होड रही। सुबह से देर रात तक यहां दर्शन करने और आशीष लेने वालों की कतार रही। इस दौरान चर्च के समीप ही मेला लगा। यहां कैंडल, खिलौने, पोस्टर, गुब्बारे, चाट पकौड़े, गुलगप्पा, चाउमिन, पास्ता आदि की दुकानें सजी। यहां खरीददारों की भीड़ जुटी वहीं झुले झुलने वालों की भी कतार रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अलावा नागरिक सुरक्षा संगठन, स्काउट गाइड के लोग लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed