फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girls learn self-defense tricks under mission power

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Girls learn self-defense tricks under mission power
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के गुर सीखे। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दांव पेच सिखाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक बैजनाथ यादव ने कहा कि नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने जरूरी हैं। छात्राएं मजबूत होगी तभी सुरक्षित होंगी। समाज में अवांछनीय तत्व छात्राओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। ताइक्वांडों इसके लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने शिविर में मिली सीख को लगातार अभ्यास कर स्वयं को मजबूत होने की सलाह दी। प्रशिक्षक साजू थामस ने कहा कि ताइक्वांडो एक ऐसी विधा है, इसके माध्यम से लड़कियां मजबूत होती है और आत्मरक्षा करने में सक्षम होती है। प्रत्येक लड़कियों, छात्राओं को इसकी शिक्षा लेनी चाहिए। इस मौके पर सुमन सिंह, आजाद हुसैन, अंजुम परवीन, सुषमा, अंजली, पूनम गुप्ता, अंजु वर्मा, श्रद्धा सिंह, केशरजहां, रिजवाना, शहनाज बेगम, निहोरीलाल यादव, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed